अंतर विद्यालयीन विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई

सुकमा| पीएम श्री गतिविधि के अंतर्गत जवाहर नवोदय विद्यालय सुकमा में गुरुवार को अंतरविद्यालयीन विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सीईओ मुकुन्द ठाकुर ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और तार्किक क्षमता को विकसित करती है। प्रदर्शनी में जिले के छह शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों ने पर्यावरण, नवीकरणीय ऊर्जा, स्वास्थ्य एवं आधुनिक तकनीक पर आधारित कार्यशील मॉडल प्रस्तुत किए। उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *