नारायणपुर| बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत 5 फरवरी को कलेक्टर नम्रता जैन एवं जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो ने बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ 8 मार्च तक जिले के गांवों में जाकर बाल विवाह के दुष्परिणामों से अवगत कराएगा। अभियान के तहत स्कूलों, आंगनबाड़ियों एवं ग्राम सभाओं में शपथ कार्यक्रम आयोजित कर नागरिकों की सहभागिता बढ़ाई जा रही है।


