नारायणपुर| शासकीय बालक बुनियादी आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गरांजी में परीक्षा पे चर्चा के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए संवाद का सीधा प्रसारण दिखाया गया, जिसे विद्यार्थियों ने एकाग्रता के साथ सुना। कार्यक्रम के पश्चात विद्यार्थियों ने बताया कि इससे उन्हें परीक्षा को लेकर सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास, तनावमुक्त तैयारी की प्रेरणा मिली।


