सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी के शिकायतवाद पर अगली सुनवाई 1 को

रांची | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी के समन की अवहेलना मामले में एमपी-एलएलए के विशेष न्यायाधीश सार्थक शर्मा की अदालत ने उपस्थिति की अगली तारीख एक मार्च निर्धारित की है। इस मामले में सीएम हेमंत सोरेन को कोर्ट में उपस्थिति दर्ज कराने को लेकर समन जारी है। मंगलवार को मामले में सुनवाई की तारीख सूचीबद्ध थी। हेमंत सोरेन के उपस्थित नहीं होने पर अगली तारीख निर्धारित की गई। अदालत ने बीते 23 दिसंबर को उनकी ओर से दाखिल व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट से संबंधित याचिका को खारिज कर दिया है। अदालत ने याचिका खारिज करते हुए याचिकाकर्ता को व्यक्तिगत रूप से बुलाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *