धनबाद का अभिमन्यु झारखंड टॉपर, रांची के साहिल को 99.98 पर्सेंटाइल

इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन 2025 के पहले चरण में 14 छात्रों ने परफेक्ट 100 स्कोर हासिल किया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जनवरी सत्र का रिजल्ट एक दिन पहले मंगलवार को ही घोषित कर दिया। 14 टॉप स्कोरर्स में 12 सामान्य वर्ग से हैं। एक-एक छात्र ओबीसी और एससी कैटेगरी से हैं। इस परीक्षा में झारखंड के छात्रों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। धनबाद के अभिमन्यु टिबरेवाल 99.99 पर्सेंटाइल के साथ झारखंड टॉपर बने। जबकि हजारीबाग के यश कुमार और रांची के साहिल आकाश को 99.98 पर्सेंटाइल मिले। जेईई मेन 2025 का दूसरा चरण अप्रैल में होगा। इसके बाद, पेपर 1 और पेपर 2 के नतीजों के आधार पर जेईई-एडवांस्ड के लिए शॉर्टलिस्ट होंगे। इसी परीक्षा से देश के 23 आईआईटी में प्रवेश मिलता है। परीक्षा से पहले मॉक टेस्ट पर फोकस किया झारखंड टॉपर अभिमन्यु टिबरेवाल ने 10 की परीक्षा धनबाद पब्लिक स्कूल और 12वीं की परीक्षा मोंटफोर्ट एकेडमी से पास की। जेईई मेन की तैयारी करते समय तीनों विषयों पर बराबर ध्यान दिया। मॉक टेस्ट व पिछले साल के सवालों को हल करते रहे। परीक्षा से एक माह पहले करीब 20 मॉक टेस्ट दिए। शिक्षकों के मार्गदर्शन के मुताबिक पढ़ाई की। ​रिवीजन पर खास ध्यान दिया। बिजनेसमैन अमित टिबरेवाल और गृहिणी पूनम टिबरेवाल के पुत्र अभिमन्यु अब आईआईटी बॉम्बे से सीएस ब्रांच में पढ़ाई करना चाह​ते हैं। पेपर-पैटर्न बदलने से 100 स्कोर करनेवालों की संख्या कम हुईएजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा के मुताबिक पेपर के पार्ट बी में विकल्पों की सुविधा समाप्त करने का असर स्कोर कार्ड पर आया है। जेईई मेन-2024 जनवरी सेशन में देश में 23 विद्यार्थियों ने 100 एनटीए स्कोर प्राप्त किया था। इस बार सिर्फ 14 स्टूडेंट्स हैं। 99.98 देश के 100 एनटीए स्कोर वाले छात्र: आयुष सिंघल (राजस्थान), कुशाग्र गुप्ता (कर्नाटक), दक्ष (दिल्ली-एनसीटी), हर्ष झा (दिल्ली-एनसीटी), राजित गुप्ता (राजस्थान), श्रेयस लोहिया (उत्तर प्रदेश), सक्षम जिंदल (राजस्थान), सौरव (उत्तर प्रदेश), विशद जैन (महाराष्ट्र), अर्णव सिंह (राजस्थान), शिवेन तोषनीवाल (गुजरात), साई मनोग्ना गुथकोंडा (आंध्र प्रदेश), ओम प्रकाश बेहेरा (राजस्थान) और बानी ब्रता माजी (तेलंगाना) शामिल हैं। 99.98 झारखंड टॉपर अभिमन्यु ने कहा… झारखंड के टॉप स्कोरर, जिन्होंने 99 पर्सेंटाइल से अधिक हासिल किए 99.99 यश कुमार साहिल आकाश अभिमन्यु टिबरेवाल हर्षवर्धन सिंह 99.56 उज्जवल आदित्य 99.98 ध्रुव एच. बदोदरिया 99.87 अश्विनी कुमार 99.84 इमरान वकील 99.80 आदित्य प्रभात 99.78 मयंक गुप्ता 99.69 दिव्यांशु समल 99.30 आदित्य सहाय 99.20 अर्नव पांडे 99.94 मो. इब्राहिम 99.93 विशेष 99.93 शौर्य शर्मा 99.91 तेजस 99.83 आदित्य भारद्वाज 99.82 इमरान वकील 99.80 लवण्य भास्कर 99.70 आदित्य शिवम 99.77

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *