सदर थाना क्षेत्र के बड़गाईं स्थित पहाड़ी मुहल्ला में घर का ताला तोड़कर अपराधियों ने 55 हजार नगद समेत 3.50 लाख की संपत्ति की चोरी कर ली। पीड़िता अलका नाजरीन ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा है कि वह 28 जनवरी को बिहार स्थित गोपालगंज एक शादी समारोह में शामिल होने गई थीं। 4 फरवरी को जानकारी मिली कि घर में चोरी हो गई है। इसके बाद वह वापस रांची लौटी तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। आलमारी में रखे जेवरात आैर 55 हजार रुपए नगद गायब हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


