1 अप्रैल से नई उत्पाद नीति हो सकती है लागू

रांची | झारखंड में 1 अप्रैल से नई उत्पाद नीति लागू हो सकती है। इससे संबंधित नियमावली का ड्राफ्ट आम जनता व सभी हितधारकों के ध्यानार्थ जारी कर दिया गया है। इस पर लोगों से आपत्ति व सुझाव मांगा गया है। पांच दिनों के भीतर आपत्ति दर्ज नहीं कराने पर 20 फरवरी तक इससे संबंधित संकल्प जारी हो जाएगा। 16 फरवरी आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि है। अभी झारखंड बेवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (जेएसबीसीएल) दुकानें संचालित कर रहा है। इन दुकानों में प्लेसमेंट एजेंसी के कर्मचारी कार्यरत हैं, जहां एमआरपी से अधिक वसूली, बिक्री की राशि सरकारी खाते में जमा नहीं करने सहित कई विवाद सामने आ चुके हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *