बाड़मेर में पकड़ी ड्रग्स फैक्ट्री का एएनटीएफ की जांच में कई चौकान्ने वाले खुलासा हुआ है। धोरों में बंद झोपड़ी में लाइट के अवैध कनेक्शन के तार बिछाए हुए है। सुनसान इलाके में गाड़ियों के आने-जाने के निशान मिलने पर टीम ने सेड़वा थाने के भरूडी गांव में दबिश दी। यहां से 106 किलोग्राम पाउडर, 71 किलोग्राम केमिकल समेत अन्य उपकरण बरामद किए है। इनसे करोड़ों रुपए की एमडी ड्रग्स तैयार की जानी थी। एएनटीएफ आईजी विकास कुमार ने बताया- एमडी के धंधों पर जड़ों पर प्रहार करते हुए पहली कार्रवाई जालोर में एनसीबी के सहयोग से की गई थी। सेड़वा इलाके में बड़े पैमाने एमडी बनाने में उपयोग में लिए जाने वाले रसायन को जब्त कर ध्वस्त की गई है। टीमें ड्रग्स फैक्ट्री लगाने और तस्करों को लेकर खेत मालिक रामजीवन पुत्र विरधाराम निवासी अजोणियों की ढाणी धोरीमन्ना से पूछताछ कर रही है। नशे की खेप बनने से पहले पकड़ी एएनटीएफ और बाड़मेर पुलिस ने सिंथेटिक नशे की खेप बनने से पहले ही बाड़मेर जिले के सेड़वा भैरूड़ी गांव में पकड़ी ड्रग्स फैक्ट्री में इतनान कच्चा माल था। जिससे 1 करोड़ों की एमडी तैयार हो सकती थी। यह मिला ड्रग्स बनाने केमिकल और पाउडर पुलिस ने रामजीवन विश्नोई के खेत में एमडी फैक्ट्री से 4 प्लास्टिक के कट्टों में नोरिट डीएक्स अल्ट्रा 15 किलो, 1 पशु आहार के कट्टे में भरा 16.320 किलो पाउडर, 11 काले रंग के जरिकन पर अंग्रेजी में लिखा एमडीसीए 36.060 किलो पारदर्शी तरल पदार्थ, 12 जरिकन पर टी 8 लिखा 18.230 किलो तरल पदार्थ, 13 आसमानी जरीकन हाइड्रोजन पर-ऑक्साइड 15.830 किलो, 2 स्टील की प्लेट, 2 स्टील के भगोले, 15 प्लास्टिक बोतल जिस पर एसओवाईयूएमएम लिखा हुआ बरामद किया। 1 प्लास्टिक कट्टे व कर्टन में चार मुंह के कांच के फ्लास्क व 1 इलेक्ट्रिकल थर्मल रोड मय सफेद जालीदार पट्टी ग्लास पैकिंग के लिए कट्टे, एक कर्टन में 3 बोरो-सिलिकेट ग्लास, कांच की 4 कुलिंग रोड, 2 कार्क नोजल, 1 टूटी हुई कांच की बोतल विद हैंडल, कर्टन में 4 परखनली ग्लास फ्लास्क जार, DENSE SODAASH सोडियम कार्बोनेट, सफेद रंग का पाउडर 12.750 किलो, एक सफेद रंग के कट्टे में स्टैंड फ्लास का चार अर्द्ध वृताकार लोहे के फ्लड स्टैंड मय 6 जॉइंट मय चार रोड, एक हरे रंग की बाल्टी में एक छलनी, इसमें काला पदार्थ चिपका हुआ, एक स्टेबलाइजर मय मोटर 1 कट्टे में, कट्टे में सफेद रंग का पैकिंग रोड का पाउडर गंध रहित 58.810 किलो बरामद किया गया। दो साल चार फैक्ट्री पकड़ी बाड़मेर पुलिस, एनसीबी और एनएटीएफ की टीमों ने बाड़मेर जिले में चार ड्रग्स की फैक्ट्री को पकड़ा है। 10 सितंबर 2024 को एनसीबी ने रामसर इलाके के खारा राठौड़ान में एमडी फैक्ट्री पकड़ी थी। 22 जुलाइर्द 2025 को सेड़वा के धोलकिया में एक घर में एमडी फैक्ट्री पकड़ी थी। इसमें 9 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार हुई है। 19 सितंबर 2025 को आदर्श चवा में एमडी फैक्ट्री पकड़ी। इसमें खेत मालिक को गिरफ्तार किया था। इसके बाद एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। चौथी कार्रवाई 5 फरवरी 2026 को सेड़वा के भैरूड़ी गांव में एएनटीएफ और बाड़मेर पुलिस ने ड्रग्स फैक्ट्री पकड़ी।


