स्पीकर ने किया ‌1 करोड़ रुपए से अधिक के कार्यों का लोकार्पण, सड़क-नालों पर विशेष फोकस

अजमेर | विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र को विकास की नई सौगात दी। उन्होंने शहर के विभिन्न वार्डों में 1 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से होने वाले विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर देवनानी ने कहा कि शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और विकास की प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी। देवनानी ने बताया कि अजमेर उत्तर क्षेत्र में अब तक 110 करोड़ रुपए की लागत से सड़कों का निर्माण किया जा चुका है। वहीं, जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 60 करोड़ रुपए की लागत से नालियों और नालों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि केवल सड़कें बनाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि पानी निकासी का स्थायी समाधान भी जरूरी है। शहर को मिल रही आधुनिक पहचान: देवनानी ने बताया कि जेएलएन अस्पताल की स्पीकर हेल्प डेस्क से अब तक 12 हजार मरीजों को लाभ मिला है। 200 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक, कोटड़ा सैटेलाइट अस्पताल, साइंस पार्क, आईटी पार्क और लेपर्ड सफारी जैसे प्रोजेक्ट्स अजमेर को आधुनिक शहर की पहचान दिलाएंगे। शहर अध्यक्ष रमेश सोनी, दीपक शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *