टोंक में फिर बदला मौसम:4 दिन बाद फिर चली ठंडी हवा, तापमान में आई गिरावट

टोंक जिले में एक बार फिर 4 दिन बाद मौसम बदल गया। फिर ठंडी हवा चलने लगी है। बुधवार को ठंडी हवा चलने से लोगों की दिनचर्या फिर प्रभावित हुई।
ठंडी हवा चलने से तापमान भी गिरा है। अधिकतम तापमान जहां एक डिग्री गिरकर आज 28 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है। वहीं न्यूनतम तापमान एक ही रात में 3 डिग्री सेल्सियस गिरकर 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम साफ बना हुआ है। बादल नहीं छाए है। ज्ञात रहे कि जिले में बीते 4 दिन से सर्दी का असर कम हुआ और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक और न्यूनतम तापमान भी 14 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। इससे गर्मी का एहसास होने लगा। दिन के समय तो लोगों को तेज गर्मी का एहसास होने लगा।
इसी बीच मंगलवार रात से ठंडी हवा चलने लगी और ठंड बढ़ गई। बुधवार सुबह भी ठंडी हवा चली। इसके चलते एक बार फिर लोगों को सर्दी का ज्यादा एहसास ज्यादा हुआ। बुधवार को अधिकतम तापमान बीते 24 घंटे में एक डिग्री सेल्सियस गिरकर 27 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है, जबकि न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस गिरकर 11 डिग्री सेल्सियस रह गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *