जनवरी में हुई थी परीक्षा:जेईई मेन : 14 स्टूडेंट्स ने हासिल की 100 पर्सेंटाइल, इनमें 5 राजस्थान के

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई-मेन 2025 जनवरी सेशन का रिजल्ट मंगलवार काे घाेषित किया। इसमें 14 स्टूडेंट्स ने 100 पर्सेंटाइल हासिल की है। इसमें राजस्थान के सर्वाधिक 5 बच्चों ने पूरे अंक हासिल किए। इनमें भी 4 कोटा के हैं। एलन कोचिंग कोटा के 4 छात्रों में ओमप्रकाश बेहरा, रजित गुप्ता, सक्षम जिंदल और अर्णव सिंह शामिल हैं। प्रदेश से पांचवां 100 पर्सेंटाइल लाने वाला छात्र आयुष सिंघल जयपुर का है और नारायणा कोचिंग का छात्र है। टॉपर्स में 12 छात्र जनरल के, 12.58 लाख ने दी थी परीक्षा इन 14 टॉप एनटीए स्कोरर्स में 12 छात्र जनरल कैटेगरी से हैं। जबकि एक-एक छात्र ओबीसी और एससी कैटेगरी से हैं। परीक्षा के पहले चरण में 12.58 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए। जेईई मेन 2025 का दूसरा चरण अप्रैल में होगा। इसके बाद, पेपर 1 और पेपर 2 के नतीजों के आधार पर छात्रों को जेईई-एडवांस्ड के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। फिर ​मई में जेईई एडवांस परीक्षा के जरिए देश के 23 आईआईटी में प्रवेश मिलेगा। पेपर-पैटर्न बदलने से घटी 100 पर्सेंटाइल लाने वालों की संख्या एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा के मुताबिक पेपर के पार्ट बी में विकल्पों की सुविधा समाप्त करने का असर स्कोर कार्ड पर आया है। जेईई मेन-2024 जनवरी सेशन में देश में 23 विद्यार्थियों ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर प्राप्त किया था। इस बार सिर्फ 14 स्टूडेंट्स हैं। आंध्रप्रदेश की छात्रा एसएम गुथीकोंडा काे 100 पर्सेंटाइल स्कोर प्राप्त हुआ है। जबकि वर्ष 2024 जनवरी सेशन में किसी भी छात्रा काे 100 पर्सेंटाइल स्कोर नहीं मिला था। 100 पर्सेंटाइल वालों में यूपी के 2, दिल्ली के 2, महाराष्ट्र, आंध्र, तेलंगाना, गुजरात व कर्नाटक के 1-1 छात्र शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *