नर्मदापुरम में बहन की आई बारात, छोटी बहन की मौत:दोपहर में किया था डांस, सिर दर्द का बोल कर सोने गई थी

नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर के ग्राम जमुनिया में शादी से पहले दुल्हन की छोटी बहन की संदिग्ध मौत हो गई। जिससे शादी की खुशियों के बीच घर में मातम पसर गया। युवती की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हुई। जिसकी सोहागपुर पुलिस जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक मृतका रोशनी विश्वकर्मा है। मृतका और उसकी दो बहने और है। जिसमें बड़ी बहन शादीशुदा है। मंझली बहन मालती की 5 फरवरी को शादी थी। घर में मेहमान थे। शादी का कार्यक्रम चल रहा था। बारात घर पर आई थी। सभी लोग शादी की तैयारियों में व्यस्त थे। रात तक नहीं जागी तो अस्पताल ले गए रोशनी दोपहर करीब 2 बजे से घर पर सो रही थी। परिजनों ने जब पूछा तो उसने सिर दर्द की बात कही और कहा कि मुझे सोने दो। रात करीब 8 बजे तक रोशनी नहीं जागी तो परिजन चिंतित हुए। तुरंत उसे सरकारी अस्पताल सोहागपुर लाया गया। रात करीब 11 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को शादी के बाद विदाई के समय जानकारी दे दी थी। वहीं पुलिस ने शव को मर्चुरी रूम में रखवा दिया था। मौत की जानकारी लगते ही शादी समारोह में मातम पसर गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया। शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपा थाना प्रभारी उषा मरावी ने बताया कि मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। अभी तो जहरीली चीज खाने की आशंका है। मृतिका का बिसरा जांच के लिए भोपाल भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह सामने आएगी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *