खनन रोकने पहुंची खनिज-टीम पर हमला, 5 लोगों पर FIR:जब्त ट्रैक्टर छुड़ाने पहुंचे लोगों ने किया हंगामा; मजदूरों ने टीम पर मारपीट के आरोप लगाए

टीकमगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र में अवैध मुरम उत्खनन रोकने गई खनिज टीम पर हमला हुआ है। इस मामले में पुलिस ने खनिज टीम की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। वहीं, दूसरे पक्ष के दो मजदूरों ने खनिज टीम पर मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। घटना शुक्रवार शाम की है, जिसका वीडियो आज शनिवार को सामने आया। खनिज अधिकारी विपुल रावत ने बताया कि उन्हें ग्राम मिनौरा में भेड़ फार्म की पहाड़ी पर अवैध खनन की सूचना मिली थी। टीम मौके पर पहुंची तो एक ट्रैक्टर से अवैध खनन हो रहा था। ट्रैक्टर छुड़ाने पहुंचे चार लोगों ने की मारपीट टीम को देखकर खनन कर रहे लोग भागने लगे, जिससे एक मजदूर को सिर में चोट आई। वे ट्रैक्टर छोड़कर भाग गए। खनिज टीम जब जब्त ट्रैक्टर लेकर लौट रही थी, तभी बाइक और स्कूटर से आए चार लोगों ने ट्रैक्टर के सामने अपने वाहन लगाकर उसे छुड़ाने का प्रयास किया। खनिज निरीक्षक के सिर पर आई चोट इस दौरान खनिज निरीक्षक कुलदीप जैन को चोटें आईं। खनिज अधिकारी विपुल रावत ने आरोप लगाया कि इन लोगों ने उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने खनिज विभाग की शिकायत पर आरोपी अरविंद राय, रवि राय, जितेंद्र राय (निवासी कुंडेश्वर) और चंदू आदिवासी (निवासी मिनौरा) के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। मजदूरों ने टीम पर मारपीट का आरोप लगाया दूसरी ओर, घटना के बाद घायल हुए दो मजदूर भी शिकायत करने कोतवाली पहुंचे थे। उन्होंने खनिज टीम पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। कोतवाली थाना प्रभारी बृजेंद्र सिंह घोष ने बताया कि दोनों पक्षों के लोगों का मेडिकल परीक्षण कराने के निर्देश दिए गए हैं। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *