10 साल से फरार आरोपी बीकानेर से गिरफ्तार:गांव के व्यक्ति से की थी मारपीट, घटना के बाद से ही हो गया था फरार

भरतपुर जिले की हलैना थाना पुलिस ने 10 साल से फरार आरोपी को बीकानेर से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने साल 2015 में गांव के ही व्यक्ति से मारपीट की थी। जिसके बाद से जयसिंह फरार हो गया। मुखबिर और मोबाइल की लोकेशन के आधार पर जयसिंह को गिरफ्तार किया गया। 10 साल से फरार था आरोपी हलैना थाना इलाके के हेड कांस्टेबल चंदन सिंह ने बताया कि आरोपी जय सिंह निवासी मुड़िया साद 10 साल से फरार था। साल 2015 में आरोपी ने गांव के ही जान सिंह नाम के व्यक्ति से मारपीट की थी। पीड़ित ने थाने में FIR दर्ज करवाई थी। जिसके बाद जय सिंह कोर्ट में तारीख पर ही नहीं गया। पुलिस जय सिंह को पकड़ने गई तो, वह फरार हो गया। बीकानेर में छुपा हुआ था जय सिंह की काफी तलाश की गई लेकिन, उसका कुछ पता नहीं लगा। कल सूचना मोबाइल लोकेशन और मुखबिर की सूचना के आधार पर पता लगा कि जय सिंह बीकानेर में छुपा हुआ है। जिसके बाद थाने से टीम रवाना हुई। बीकानेर से जय सिंह को गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद आज उसे कोर्ट में पेश किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *