एनडीएफएफ में 20 देशों की 145 फिल्मों का हुआ नामांकन:पुरस्कार वितरण समारोह में शीर्ष पांच विजेताओं की होगी स्क्रीनिंग, 35 फीचर फिल्म का हुआ सलेक्शन

जिफ ट्रस्ट की ओर से आयोजित 8वां नई दिल्ली फिल्म फेस्टिवल (NDFF) आगामी 22 फरवरी 2025 को इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (IIC), नई दिल्ली में आयोजित होगा। इस वर्ष 20 देशों की 145 फिल्मों को प्रतियोगिता श्रेणी में चयनित किया गया है। इनमें से शीर्ष पुरस्कार विजेता फिल्मों की घोषणा 22 फरवरी 2025 को होगी और उसी दिन पुरस्कार वितरण समारोह से पहले शीर्ष 5 विजेता फिल्मों की स्क्रीनिंग आयोजित की जाएगी। फेस्टिवल के फाउंडर प्रतियोगिता श्रेणी में कुल 145 फिल्मों का चयन किया गया है, जिनमें फीचर फिक्शन श्रेणी में 37, डॉक्यूमेंट्री फीचर में 16, एनीमेशन फीचर में 1, शॉर्ट फिक्शन में 51, शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री में 13, शॉर्ट एनीमेशन में 10, मोबाइल शॉर्ट फिल्म श्रेणी में 3, स्क्रीनप्ले श्रेणी में 14 और स्टूडेंट फिल्मों की श्रेणी में 10 फिल्में शामिल हैं। 708 प्रविष्टियों में से चयनित 145 फ़िल्मों में 72 भारत से और 73 विदेश से नामांकित हुई हैं। 37 फीचर फिल्मों को इसमें जगह मिली है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *