राजसमंद में बादल हुए साफ:सर्दी कम हुई, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री पहुंचा

राजसमंद में तापमान के उतार-चढ़ाव का क्रम बुधवार को भी जारी रहा। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 1 डिग्री कम होकर 8 डिग्री पर पहुंच गया। वही आज फिर से 2 डिग्री तापमान चढ़कर 10 डिग्री पर पहुंच गया। पिछले 3 दिनों से आसमान में बादलों की लुकाछुपी के बाद आज बुधवार को आसमान पूरी तरह से साफ हो गया। जिससे सुबह के समय धूप निकली। 2 डिग्री तापमान बढ़ने के साथ ही सर्दी से राहत मिली है।
वही आज अधिकतम तापमान भी 29 डिग्री रहने की संभावना है। सर्दी कम होने व कोहरा नहीं होने से शहर की सड़कों सहित राष्ट्रीय राजमार्ग 8 व राजसमंद-भीलवाड़ा फोरलेन पर वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से देखी गई। वही बाजारों में सुबह जल्दी ही लोगों की आवाजाही शुरू हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *