अब फायसागर का नाम वरूण सागर होगा:नगर निगम ने जारी किया आदेश, सवा सौ साल पुराना है इतिहास

अजमेर के सवा सौ साल पुरानी फायसागर झील का नाम बदल दिया गया है। अब यह वरूण सागर झील के नाम से जानी जाएगी। नगर निगम ने इस संबंध में आदेश जारी किया हैं। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने पिछले दिनों इसके नाम बदलने की घोषणा की थी। बता दें कि अजमेर जिले में बांडी नदी पर स्थित इस झील कर निर्माण अंग्रेजी इंजीनियर फॉय के निर्देशन में 1891- 1892 में अकाल राहत परियोजना के तहत हुआ था। यह राजस्थान की दूसरी अकाल राहत झील है। पहली राजसमंद झील कहलाती है। इसका पानी आनासागर में आता है। अब इसका नाम बदलकर वरुण सागर रख दिया गया है। पढें ये खबर भी…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *