साड़ी व्यापारी का पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम:पानी टैंकर ने मारी टक्कर युवक के ऊपर से कुचलता हुआ निकल गया

गुमानपुरा थाना क्षेत्र में धानमंडी इलाके के पास पॉलिटेक्निक कॉलेज के बाहर हुए सड़क हादसे में मृतक साड़ी व्यापारी का गुमानपुरा थाना पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम शव परिजनों को सोपा। कल रात पॉलिटेक्निक कॉलेज के बाहर एक पानी के टैंकर ने बाइक सवार युवक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी थी। जिससे उसकी मौत हो गई थी। मृतक पंकज जैन साड़ी व्यापारी था रामपुर बाजार में साड़ी की दुकान चलाता था। मृतक जेसीआई की मीटिंग करके अपने घर लौट रहा था। उसी दौरान पानी के टैंकर ने पीछे से टक्कर मार दी थी। पुलिस ने पानी के टैंकर को जप्त कर लिया और चालक को डिटेंन किया गया। गुमानपुरा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोस्त विभोर ने बताया कि पंकज दोपहर में फ्रेंड के ऑफिस मीटिंग में गया था। मीटिंग के बाद आहलूवालिया मॉल से एरोड्रम होते हुए अपने घर लौट रहा था। पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने ट्रैक्टर ट्रॉली( पानी का टैंकर) ने कुचल दिया। उसका हेलमेट पिचक गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।108 एम्बुलेंस की मदद से हॉस्पिटल लाए। सूचना पर परिजन भी हॉस्पिटल पहुंचे। एक्सीडेंट में टैंकर का टायर पंकज के मुंह पर चढ़ गया। पंकज के भैरु गली में साड़ियों की दुकान है। उसके दो बच्चे (15 व 10 साल) है। पंकज के माता पिता का पहले ही निधन हो चुका। वह 6 बहनों में इकलौता भाई था। सभी बहिनों की शादी हो चुकी। घर मे वो अकेला कमाने वाला था। साबुलाल एएसआई ने बताया कि कल रात पॉलिटेक्निक कॉलेज के बाहर ट्रैक्टर पानी टैंकर और मोटरसाइकिल में दुर्घटना हुई थी जिसमें एक युवक की मौत हो गई। मृतक पंकज जैन डीसीएम रोड की तरफ से एरोड्रम आ रहे थे। पीछे से आ रहे पानी टैंकर ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे पंकज नीचे गिर गए। ट्रैक्टर ने इनको कुचल दिया जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। एंबुलेंस से एमबीएस हॉस्पिटल लेकर आए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *