राजसमंद में यूडीआईडी कार्ड निर्माण में 4 गुना बढ़ोतरी:402 दिव्यांगों के कार्ड तैयार, कुल 443 का किया गया परीक्षण

राजसमंद जिले में कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा के निर्देशन में जनवरी 2026 के दौरान दिव्यांगजनों के लिए विशेष अभियान चलाया गया। जिले के सभी ब्लॉक और शहरी क्षेत्रों में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर लगाए गए, जहां परीक्षण और डाक्यूमेंट्स सत्यापन के बाद यूडीआईडी कार्ड बनाए गए। इस अभियान के तहत 27 जनवरी से 4 फरवरी 2026 के बीच 402 दिव्यांगजनों को यूडीआईडी कार्ड जारी किए गए, जिससे जिले में कार्ड निर्माण की गति चार गुना तक बढ़ गई। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र दिव्यांगजनों को पहचान पत्र उपलब्ध कराना रहा। ब्लॉक और शहरी क्षेत्रों में हुए शिविर
अभियान के तहत जिले के सभी ब्लॉक और शहरी इलाकों में शिविर लगाए गए। इन शिविरों में दिव्यांगजनों का पंजीयन किया गया, उनके डाक्यूमेंट्स की जांच की गई और मेडिकल परीक्षण के बाद यूडीआईडी कार्ड की प्रक्रिया पूरी की गई। 443 का परीक्षण, 402 को मिला प्रमाण पत्र
सीएमएचओ डॉ हेमंत बिंदल ने बताया कि 27 जनवरी से 4 फरवरी 2026 तक चले शिविरों में कुल 443 दिव्यांगजनों का परीक्षण किया गया। इनमें से 402 दिव्यांगजनों को यूडीआईडी प्रमाण पत्र जारी किए गए। यूडीआईडी कार्ड निर्माण में चार गुना बढ़ोतरी
विशेष अभियान के चलते यूडीआईडी कार्ड निर्माण में चार गुना वृद्धि दर्ज की गई। पहले जिले में औसतन हर महीने करीब 100 यूडीआईडी कार्ड बनते थे, जबकि अभियान के दौरान यह संख्या बढ़कर 400 से अधिक पहुंच गई। जिले में अब तक 4454 यूडीआईडी कार्ड जारी
स्वावलंबन कार्ड पोर्टल पर 5 फरवरी 2026 तक की स्थिति के अनुसार राजसमंद जिले में अब तक कुल 4454 दिव्यांगजनों को यूडीआईडी कार्ड जारी किए जा चुके हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *