स्टूडेंट की इच्छा पर टीचर्स ने करवाई एनुअल फंक्शन:रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाते स्टेज पर झूमे स्टूडेंट, बोले- थेक्स सर

पाली के एक सरकारी स्कूल में टीचर्स ने स्टूडेंट इच्छा पर शाम के समय रंग-बिरंगी रोशनी से सजे ग्राउंड में एनुअल फंक्शन करवाया। खास बात यह थी कि आयोजन का सारा खर्च टीचर्स ने अपनी जेब से उठाया। बोले कि स्टूडेंट के चेहरों की मुस्कान के आगे यह कुछ नहीं। बच्चों ने भी इस आयोजन को लेकर टीचर्स का थेक्स कहा।
यह आयोजन शुक्रवार शाम को पाली शहर के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मिल एरिया में आयोजित किया गया। स्कूल के प्रिंसिपल दोलाराम मेघवाल ने बताया कि स्कूल की गर्ल्स स्टूडेंट की इच्छा था कि उनकी स्कूल का एनुअल फंक्शन प्राइवेट स्कूलों जैसा भव्य हो। उन्होंने अपनी यह इच्छा उन्हें बताई तो स्कूल के स्टॉफ डॉ राजेन्द्रसिंह धुरासनी सहित अन्य से चर्चा की। बात बजट की आई तो टीचर्स ने कहा कि सरकारी बजट की इंतजार नहीं करते है और हम टीचर्स अपनी जेब से आयोजन का खर्च उठा लेंगे।
किसी ने कि साउंड सिस्टम की व्यवस्था तो किसी ने डेकोरेशन
डॉ. राजेंद्र सिंह धुरासनी ने तो लाइट और साउंड की पूरी व्यवस्था की। तो किसी ने स्टूडेंट के पहने के लिए काम आने वाले ड्रेसों की व्यवस्था की। तो किसी ने टेंट के आइटम की। ऐसे कर आयोजन सफल रहा। स्कूल में पहली बार हुए ऐसे एनुअल फंक्शन को लेकर स्टूडेंट खासे खुश नजर आए। और उन्होंने टीचर्स का धन्यवाद दिया। जिन्होंने उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए आयोजन करवाया।
पूर्व विधायक भी पहुंचे एनुअल फंक्शन में
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख ने शिक्षकों की इस पहल की सराहना की। स्टूडेंट में देशभक्ति और संस्कारों को मजबूत करने का आह्वान किया। संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा मंडल पाली एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश मीणा ने कहा कि इस तरह की पहल समाज में शिक्षकों के प्रति सकारात्मक संदेश देती है और स्टूडेंट के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। भाजपा नेता रमेश परिहार ने युवाओं से अपनी मूल संस्कृति को अपनाने और राजस्थानी परंपराओं को जीवन में आत्मसात करने का संदेश दिया। रोटरी क्लब पाली राजकुमार मेड़तिया रिकी सिंह, रोटरी क्लब अध्यक्ष दिनेशचंद्र मेहता, सचिव धर्ममान भंडारी भी सहयेाग रहा।
स्टूडेंट ने इन गीतों पर दी प्रस्तुतियां
वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में बालिकाओं ने रंगीलो म्हारो ढोलना, पल्लो लटके, बन्ना रे बागा में, सावन आयो रे, ये जो केसरी के लाल, जब देखू बन्ना लाल पिली अंखिया, सावन आयो रे, रंगीलो म्हारो डांस, मेरा छोटा सा ये काम, गोरी नाचे नागौरी नाचे जैसे गीतों पर डांस किया। मंच संचालन डॉ. राजेन्द्र सिंह राजपुरोहित ने किया।
यह लोग रहे मौजूद
मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार ने बताया कि कार्यक्रम को तहसीलदार निर्वाचन रेखा देवी ,मुख्य ब्लॅाक शिक्षा अधिकारी दिलीप करमचंदानी, ए.डी.ई.ओ.माध्यमिक शिक्षा प्रवीण जांगिड, राजेन्द्र प्रसाद लखेरा, औद्योगिक थानाधिकारी निरमा विश्नोई,रोटरी क्लब के दिनेश मेहता, विकास जैन,पूर्व पार्षद भंवर रांव, गणपत मेघवाल, राजेन्द्र मेघवाल, गणपत परिहार,रिक्की सिंह, विकास बुबकिया, डा.के.एम. शर्मा,रामचंद्र तोषावरा, उप प्रधानाचार्य लेखनी शर्मा, संगीता शर्मा, अर्जुन सिंह, संगीता कंवर गौड,ओम प्रकाश श्रीमाली, जया, कशिश ,रमेश कुमार, भारती मालवीय रेणुका मेघवाल, रोमा जोशी, पूजा खिडिया, महेशचंद्र शर्मा, शोभा करमचंदानी, नारायण प्रजापत, आशा राठौड, हरीश कुमार, श्वेता अरोडा, विरेन्द्र कुमार, लक्ष्मी शर्मा, सत्या प्रभा, कंचन व्यास सहित कई जने मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *