जयपुर में सड़क पर घूमता दिखा लेपर्ड-VIDEO:आगरा रोड पर कुत्ते के भौंकने पर भागा; आबादी इलाके में 11 से ज्यादा बार दिखा मूवमेंट

जयपुर के आबादी इलाके में एक बार फिर लेपर्ड का मूवमेंट हुआ है। अब लेपर्ड आगरा रोड स्थित सूर्य सिटी कॉलोनी में नजर आया है। लेपर्ड आज अलसुबह 3 बजे सड़क पर घूमता दिखा। सीसीटीवी में लेपर्ड का मूवमेंट दिखा है। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन किया लेकिन लेपर्ड नहीं दिखा। सूर्य सिटी कॉलोनी में दिखे लेपर्ड की PHOTOS
कॉलोनी की सड़क पर घूमता दिखा क्षेत्रीय वन अधिकारी जितेंद्र सिंह शेखावत ने बताया- सूर्य सिटी कॉलोनी में लेपर्ड सड़क पर घूमता दिखा था। सीसीटीवी में नजर आ रहा है कि लेपर्ड सड़क पर घूमता हुआ एक कुत्ते के पास गया। लेपर्ड को देखते ही कुत्ते ने जोर से भौंकना शुरू कर दिया। इसके बाद लेपर्ड भाग गया। लेपर्ड बिना किसी शिकार के कॉलोनी से बाहर निकल गया। कॉलोनी के लोगों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आस-पास के क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। हालांकि काफी देर तक तलाशी के बावजूद लेपर्ड का कोई सुराग नहीं मिला। रात को मौके पर फिर से पिंजरा लगाया जाएगा। ताकि अगर लेपर्ड फिर से इलाके में पहुंचता है, तो उसे समय रहते पकड़ा जा सकें। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि संभावना है कि लेपर्ड जंगल की ओर लौट गया हो। इसके बावजूद एहतियात के तौर पर क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया गया है। लोगों से रात के समय सतर्क रहने की अपील की गई है। पहले जयपुर के अलग-अलग इलाकों में मिल चुका मूवमेंट बता दें कि बीते कुछ महीनों में लेपर्ड चांदपोल, शास्त्री नगर, सिविल लाइंस (मंत्री आवास), जलमहल में गुर्जर घाटी, गोपालपुरा, दुर्गापुरा, जयसिंहपुरा, जगतपुरा, विद्याधर नगर जैसे इलाकों में भी देखा जा चुका है। आबादी वाले क्षेत्रों में लेपर्ड की बढ़ती गतिविधियों से लोगों में डर का माहौल है। सूर्य सिटी की घटना ने एक बार फिर आम जनता की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। हालांकि वन विभाग की टीम वन क्षेत्र के आसपास के इलाकों में लगातार निगरानी कर लेपर्ड मूवमेंट पर नजर रख रही है। लेकिन बावजूद इसके लेपर्ड लगातार जंगलों से निकलकर आबादी क्षेत्र में पहुंच रहे है। जिसे रोकने के लिए अब तक कोई ठोस नीति नहीं बनाई गई है। —
ये खबर भी पढ़िए-
जयपुर में बाथरूम में छुपा लेपर्ड, गार्डन में घूमता रहा:गार्ड ने गेट खोला तो दीवार कूदकर भागा; कॉलोनी में 48 घंटों में 5 बार आया नजर राजधानी जयपुर में आबादी वाले इलाकों में लेपर्ड का मूवमेंट लगातार बढ़ता जा रहा है। सिविल लाइंस और चांदपोल के बाद अब लेपर्ड शहर के पॉश इलाके बजाज नगर में डेरा डाल चुका है। (पढ़िए पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *