समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू:गेहूं का एमएसपी 2585 रुपए प्रति क्विंटल तय, 30 जून तक होगी खरीद

भारत सरकार ने रबी सीजन 2026-27 के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपए प्रति क्विंटल घोषित किया है। राज्य के किसान अपनी गेहूं उपज बेचने के लिए 1 फरवरी से 25 जून तक पंजीयन करवा सकेंगे। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद का कार्य 10 मार्च से 30 जून तक किया जाएगा। किसान स्वयं या ई-मित्र के माध्यम से खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की वेबसाइट food.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन पंजीयन करवा सकते हैं। पंजीयन के लिए किसान के पास जनाधार कार्ड होना अनिवार्य है।उपज का भुगतान जनाधार से जुड़े बैंक खाते में किया जाएगा। पंजीकरण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। किसान पंजीकरण, खरीद व अन्य समस्याओं के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 14435 पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। पंजीकृत किसानों को खरीद संबंधी जानकारी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से दी जाएगी। धौलपुर जिले में गेहूं खरीद के लिए बाड़ी में खरीद केंद्र स्वीकृत किया गया है। जिले में 5000 मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *