दिव्यांग प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड के लिए शिविर:झालावाड़ एसआरजी अस्पताल में 9 फरवरी को होगा आयोजन

झालावाड़ में दिव्यांग प्रमाण पत्र और यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए 9 फरवरी को एक विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर एसआरजी अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज, झालावाड़ के मेन ब्लॉक (आईपीडी) में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। इसका उद्देश्य दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ दिलाना है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. अशोक शर्मा ने बताया कि यह शिविर पीडब्ल्यूडी एक्ट के तहत आने वाली दिव्यांगताओं से संबंधित होगा। शिविर में केवल वही दिव्यांगजन शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने पहले स्वावलंबन पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करवा रखा है। डॉ. शर्मा ने यह भी बताया कि शिविर में आने वाले दिव्यांगजनों को अपने साथ पूर्व में जारी ऑफलाइन दिव्यांग प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, स्वावलंबन पोर्टल पंजीकरण से संबंधित दस्तावेज और अन्य आवश्यक चिकित्सीय दस्तावेज अनिवार्य रूप से लाने होंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि यूडीआईडी कार्ड बनने से दिव्यांगजनों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, जैसे पेंशन, छात्रवृत्ति, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *