लहुलूहान किसान ने लेपर्ड को मार दिया:पहले लेपर्ड ने किसान को दबोचा, उसके हाथ, पैर व पीठ पर गहरे घाव कर दिए

अलवर के नारायणपुर थाना क्षेत्र के गांव खरकड़ी कला में शनिवार सुबह करीब 7 बजे खेत से लौट रहे किसान और पैंथर के बीच करीब 10 से 15 मिनट संघर्ष हुआ। जिसमें लेपर्ड की मौत हो गई। वहीं पैंथर ने किसान को पैर, जांघ, पीठ, हाथ पर गहरे घाव कर दिए।
नारायणपुर थाना क्षेत्र के खरकड़ी गांव निवासी 52 वर्षीय श्रवण गुर्जर सुबह खेत में डाली काटने के लिए गए थे। खेत में पहुंचकर जब पेड़ पर चढ़ रहा था, तभी झाड़ियों में छिपे पैंथर ने अचानक हमला कर दिया। पैंथर ने श्रवण को दबोच लिया और काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया। इसके बाद उसने उनके शरीर पर लगातार पंजों और दांतों से वार किए, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए। इस बीच में किसान ने अपनी गर्दन को बचाए रखा। वरना बचना मुश्किल था। लेपर्ड ने कई बार गर्दन पर अटैक करने का प्रयास किया। लेकिन किसान ने गर्दन के आगे अपने हाथ रखे। आखिर में लेपर्ड के सिर पर वार
किसान की चीख-पुकार सुनकर पास के खेत में काम कर रहे कैलाश मौके पर पहुंचे और शोर मचाया। तभी किसान को मौका मिला और उसने लेपर्ड के सिर पर वार किया। जिससे लेपर्ड वहीं ढेर हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि किसान ने हिम्मत दिखाई। खुद की जान बचा ली। खुद की जान बचाने के चक्कर में लेपर्ड पर वार किया। जिसमें उसकी जान गई है। ग्रामीणों की मदद से घायल श्रवण को तुरंत नारायणपुर CHC ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए अलवर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में पैंथर की निगरानी बढ़ाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *