कटरमैन बोला- जिससे प्यार किया, उसके भाइयों ने पीटा:भोपाल-सागर में 9 युवतियों पर किया हमला, कहा- महिलाओं से नफरत हो गई

जिससे प्यार किया, उसी ने भाइयों से पिटवाया। थाने में शिकायत भी कर दी। पत्नी साथ रहती है तो बदसलूकी और मारपीट करती है। बच्चों के सामने गालियां देती है। यही कारण है कि मुझे महिलाओं से नफरत हो गई है। यह खुलासा सुरेंद्र अहिरवार उर्फ कटर मैन ने पुलिस की पूछताछ में किया है। उसने 29 जनवरी की रात भोपाल में 4 युवतियों को कटर मारकर घायल कर दिया था। वह 7 दिन तक दहशत फैलाता रहा। उसने अब तक 9 युवतियों को कटर मारी है। सुरेंद्र ने बताया कि 2014 में भी उसने सागर में 5 युवतियों को कटर मारी थीं। फिर सागर में ही मजदूरी करने लगा। पुलिस मुझ तक नहीं पहुंच सकी तो हौसला बढ़ गया। वहां से राहतगढ़ गया। एक दोस्त के साथ काम करने लगा। वह भी रुपए में हेराफेरी करता था। खुद ज्यादा पैसा खुद रख लेता था। 2020 में झगड़ा हुआ मैंने कटर से उसका गला रेतने की कोशिश की। वह बच निकला। इसके बाद भोपाल आ गया। तभी से यहां रह रहा हूं, लेकिन राहतगढ़ पुलिस मुझे तलाश नहीं सकी। बता दें, सुरेंद्र को पकड़ने के लिए भोपाल पुलिस की 40 अलग-अलग टीमें जुटी थीं। उस पर 30 हजार का इनाम भी घोषित किया गया। 4 फरवरी की रात उसे गिरफ्तार कर लिया। अयोध्या नगर पुलिस ने सुरेंद्र को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 6 फरवरी को पिपलानी पुलिस ने भी उसे प्रोडक्शन वारंट लिया। वह 2 दिन की रिमांड पर है। आरोपी बोला- उस रात बहुत गुस्से में था
चोरी की बाइक से की थीं वारदातें
बुधवार देर रात सुरेंद्र अहिरवार फिर किसी लड़की को शिकार बनाने के लिए चोरी की बाइक लेकर घर से निकला था। उसी दौरान अयोध्या नगर पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कटर व चोरी की बाइक बरामद की है। वह सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कंटेंट देखने का आदी है। पत्नी से भी उसके पारिवारिक संबंध अच्छे नहीं हैं। घटना के दिन उसका पत्नी से झगड़ा हुआ था। उसी बौखलाहट में वह दिनभर शराब पीता रहा और अंधेरा होते ही चोरी की बाइक लेकर वारदात को अंजाम देने निकल पड़ा। आरोपी का कहना है कि इससे उसे संतुष्टि मिलती थी। मोबाइल में मिलीं चार पॉर्न फिल्म
पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन जब्त किया है। जिसमें चार पार्न फिल्म डाउनलोड थीं, जबकि सर्च हिस्ट्री में कई बार पार्न साइट्स को विजिट किए जाने के पुख्ता प्रमाण पुलिस को मिले हैं। आरोपी ने स्वीकार किया है कि वारदात से पहले उसने पार्न फिल्में भी देखी थीं। फिर पीड़िताओं पर पहले अश्लील कमेंट्स किए, जिसने विरोध किया उस पर कटर से हमला कर दिया। सीरियल वारदात कर दहशत फैलाई
29 जनवरी की रात 9.30 बजे बी-सेक्टर सोनागिरी, रात सवा 10 बजे और रात 10.33 मिनट पर ए-सेक्टर सोनागिरी पिपलानी और रात 11.20 मिनट पर नरेला जोड़ा थाना अयोध्या नगर क्षेत्र में राह चलती चार लड़कियों पर बाइक सवार बदमाश ने कटर से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रयास समेत अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी। क्राइम ब्रांच समेत चार थानों के करीब 150 पुलिसकर्मियों की 40 टीमें तलाश में जुट गईं। आरोपी की गिरफ्तारी पर 30 हजार का इनाम भी घोषित किया था। 900 कैमरे खंगाले, 600 बदमाशों से पूछताछ
पुलिस की अलग-अलग टीमों ने चारों घटना स्थलों के आसपास और उस ओर आने-जाने वाले रास्तों पर लगे 900 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और उसमें मिले संदिग्ध के हुलिए के आधार पर मुखबिर तंत्र भी सक्रिय एक दिया। आरोपी तक पहुंचने के लिए पुलिस ने फुटेज के आधार पर पांच किमी से भी अधिक लंबा रूट मैप तैयार किया। लगभग 600 पुराने बदमाशों की तस्दीक और करीब 100 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। शहर के चाकूबाजों और महिला संबंधित अपराधों में संलिप्त बदमाशों और जेल से रिहाई के संदिग्धों से भी पूछताछ की गई। फुटेज में मिले आरोपी के हुलिए के आधार पर उसके फोटो विभिन्न सोशल मीडिया ग्रुप पर वायरल किए और पोस्टर भी सार्वजनिक स्थलों पर चस्पा किए गए। पुलिस को देखते ही जंगल की ओर भागा
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त गौतम सोलंकी ने बताया कि बुधवार चार फरवरी की रात खोजबीन के दौरान आरोपी को सागर लैंडमार्क थाना छोला मंदिर क्षेत्र अयोध्या बायपास पर देखा गया। पुलिस को देखते ही वह कोच फैक्ट्री की तरफ जंगल की ओर भाग निकला। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। तलाशी में उसके कब्जे से एक कटर भी बरामद किया गया। पूछताछ में उसने चारों वारदातों के अलावा साल 2014 में कटर से हमला करने सागर की भी चार से अधिक वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी का नाम देवेंद्र अहिरवार (37) निवासी घसेरा मोहल्ला, राहतगढ़ जिला सागर बताया है। वह यहां पूजा कॉलोनी करोंद थाना निशातपुरा में पत्नी व बच्चों के साथ रहकर बेलदारी व मिक्सर मशीन चलाने का काम कर रहा था। पत्नी से होने वाले झगड़ों से तंग था
आरोपी सुरेंद्र अहिरवार के खिलाफ सागर के कोतवाली थाने में साल 2014 में लड़कियों को कटर मारने को लेकर चार और थाना राहतगढ़ जिला सागर में एक प्रकरण पंजीबद्ध हैं। पिपलानी थाना भोपाल में धारा 118 और धारा 109 के तहत तीन व अयोध्या नगर थाने में एक प्रकरण दर्ज है। पूछताछ में देवेंद्र अहिरवार ने बताया कि आए दिन पत्नी से होने वाले झगड़ों से तंग आ गया चुका है। उसकी पत्नी उसे खाना तक नहीं देती थी। पत्नी का गुस्सा राह चलती लड़कियों पर हमला करके निकाल रहा था। घटना को अंजाम देकर वह घर में छिप जाता था। चार महीने पहले करोंद सब्जी मंडी के पास से उसने बाइक चोरी की थी। उसी से वह वारदात कर रहा था। पुलिस ने यह वाहन भी बरामद कर लिया है। युवती के दोस्त ने पकड़कर मारे थप्पड़
पुलिस ने बताया कि पिपलानी में तीन और अयोध्या नगर में एक युवती पर कटर से हमला करने वाले दिन भी आरोपी सुरेंद्र का पत्नी से झगड़ा हुआ था। यह तमाम बातें उसके दिमाग में शराब पीते समय चल रही थीं। नशे में पिपलानी में जब उसने पहली वारदात की थी, तब युवती के दोस्त ने उसे पकड़ लिया था और दो-तीन थप्पड़ भी मारे थे। लेकिन उस समय आरोपी ने रो-गिड़गिड़ा कर माफी मांग ली थी। वहां से छूटते ही उसने तीन अन्य लड़कियों पर कटर से हमला कर दिया था। यह खबर भी पढ़ें… साइको-मैन…सागर में 5 छात्राओं को मार चुका कटर
भोपाल में तीन छात्राओं पर कटर से हमला करने वाला साइको मैन, पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। उसे बुधवार रात छोला इलाके में घेराबंदी कर पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी देवेंद्र अहिरवार सागर जिले का रहने वाला है। शुरुआती जांच में पता चला है कि पत्नी से झगड़ा होने के बाद उसने अपना गुस्सा निकालने के लिए एक बाद एक तीन छात्राओं को निशाना बनाया। पूरी खबर यहां पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *