जमीनी विवाद के चलते खेत में फसलों को पानी पिलाने गए एक बुजुर्ग किसान पर उसी के रिश्तेदारों ने सरियों ओर डंडों से हमला कर दिया । हमले में किसान बुरी तरह घायल हो गया जिसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया । मामला शंभूगढ़ थाना क्षेत्र के बड़ला गांव का है आज सुबह अपने खेत में फसलों में पानी देने गए एक बुजुर्ग पर उसी के रिश्तेदारों ने सरियों और डंडों से हमला कर दिया।हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल बड़ला निवासी माधू पिता मौला जाट (65 ) ने बताया कि उसका और उसके रिश्तेदार छोटू का खेत पास पास है। इनका एक सामलाती पानी का कुआं था जो बंटवारे में उसके खेत में आया था, उस समय आपस में तय किया था कि तीन दिन छोटू कुंए का पानी अपने खेतों में पिलाई के काम में लेगा और तीन दिन हम इस पानी को अपने खेत में काम में लेंगे। इस बार जब मेरे पानी लेने का टाइम आया और मैं अपने खेत में फसलों में पानी देने गया था। इसी दौरान उसके रिश्तेदार छोटू पिता रामा जाट,सीताराम पिता हजारी जाट, छगना पिता हजारी जाट,सुनीता पत्नी छोटु जाट हाथों में लोहे के सरिए और डंडे लेके आए ओर आते ही हमला कर दिया।हमले में मेरे दोनों हाथ पैरो ओर सिर पर गंभीर चोटे आई। घायल को इलाज के लिए पहले आसींद अस्पताल ले जाया गया, जहां पर घायल की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में घायल बुजुर्ग का इलाज जारी है। सूचना पर मिलने पर शंभूगढ़ थाना पुलिस हॉस्पिटल पहुंची और घायल बुजुर्ग के बयान लिए और मामला दर्ज कर जांच शुरू की ।


