दिल्ली के सुल्तानपुर से बालाजी दर्शन कर स्कूटी से वापस लौट रहे दो दोस्तों को नौगांवा के पास मंगलवार देर शाम अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे एक की मौत हो गई। दूसरा गंभीर घायल है। जिसका अलवर जिला अस्पताल में इलाज जारी है। मृतक युवक प्रवीण के भाई ने बताया कि दिल्ली के सुल्तानपुर निवासी प्रवीण जाटव अपने दोस्त नितीश कुमार बलाई के साथ स्कूटी पर बालाजी दर्शन करने आए थे। दर्शन करने के बाद मंगलवार को वापस लौटते समय नौगावां के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे प्रवीण की मौत हो गई। दोस्त नीतिश कुमार गंभीर घायल है। रात को ही परिजन अलवर पहुंच गए थे। बुधवार सुबह मृतक प्रवीण का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। वहीं नीतीश कुमार का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। प्रवीण कुमार सीएमए की पढ़ाई कर रहा था। वहीं नीतिश कुमार दिल्ली में जिम ट्रेनर है ।


