जमीन के झगड़े में बंदूक से फायरिंग कर दी:1 व्यक्ति को अलवर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, गांव में दहशत का माहौल

अलवर जिले के कठूमर थाना क्षेत्र के तसई गांव में जमीनी के झगडे़ में बंदूक से फायरिंग कर दी। तसई निवासी सोहन राजपूत गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका अलवर जिला अस्पताल में इलाज जारी है। फायरिंग के बाद गांव में दहशत का माहौल हो गया। गांव वालों ने बताया कि दो पक्षों के बीच 2009 से जमीनी विवाद को लेकर तनाव चल रहा है। पहले भी कई बार झगड़ा हो चुका है। शनिवार को इसी रंजिश के चलते भागी, मेघा सहित करीब एक दर्जन से अधिक लोगों ने सोहन राजपूत पर अचानक हमला कर दिया और उस पर बंदूक से फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज से गांव में दहशत फैल गई। कठूमर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभालते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस फायरिंग व हमला करने वालों की तलाश में लगी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *