पहरे चोर रात होने का इंतजार करते थे लेकिन अब तो दिन में ही चोरी की वारदारत को अंजाम दे रहे है ऐसा की एक मामला शनिवार को सामने आया जहां चंडीगढ़ के सेक्टर-26 ग्रीन मार्केट में सुबह एक व्यापारी की कार से 4 लाख 20 हजार रुपये चोरी हो गए। घटना के बाद व्यापारी ने थाना सेक्टर-26 पुलिस को शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाथरूम कर लौटा तो बैग गायब पुलिस को दी शिकायत में पंचकूला सेक्टर-12ए निवासी छतरभुज ने बताया कि सेक्टर-26 ग्रीन मार्केट में उसकी चंडीगढ़ कन्फेक्शनरी नाम से दुकान है। शनिवार सुबह करीब 8:35 बजे वह रोजाना की तरह घर से दुकान के लिए निकला और कुछ देर में ग्रीन मार्केट पहुंच गया। दुकान खोलने से पहले उसने अपनी कार पार्क की और पास के टॉयलेट में चला गया। जब वह वापस लौटा तो देखा कि कार के अंदर रखा बैग गायब था। उसने बताया कि कार लॉक करके गया था और न तो लॉक टूटा था और न ही किसी तरह का नुकसान नजर आया। बैग में उसका खाना, फल और 4 लाख 20 हजार रुपये नकद थे। आसपास काफी तलाश की, लेकिन बैग का कोई सुराग नहीं मिला। लॉक खोलकर दिया वारदात को अंजाम छतरभुज ने कहा कि उसकी कार पुराना मॉडल की बैन है और ऐसा लगता है कि आरोपी ने बिना ताला तोड़े लॉक खोलकर चोरी की है। व्यापारी ने आशंका जताई कि चोरी करने वाला कोई जान-पहचान का व्यक्ति हो सकता है, क्योंकि बैग में नकदी होने की जानकारी उसी को थी, हालांकि फिलहाल उसे किसी पर शक नहीं है। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस वहीं पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो की जांच शुरू कर दी है इसके अलावा पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है शिकायतकर्ता बोला बैग के अंदर एक टीफन खाने का और एक फ्रुट का था चोर उसे भी साथ ले गए।


