बिलासपुर में घना कोहरा और धुंंध:दृश्यता कम होने से सड़कों पर रेंगकर चले वहान, तापमान गिरा, ठंड बढ़ी

बिलासपुर में इन दिनों घना कोहरा और धुंध छाई हुई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सुबह और देर शाम शहर तथा ग्रामीण इलाकों में दृश्यता काफी कम हो गई है। कम दृश्यता के कारण वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है और कई वाहन लाइट जलाकर चलने को मजबूर हैं। ठंड में भी लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिसके चलते लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आ रहे हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से सुबह के समय घना कोहरा छा रहा है, जो दोपहर तक बना रहता है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी ठंड और कोहरे से राहत मिलने की संभावना कम जताई है। प्रशासन ने वाहन चालकों से सावधानी बरतने, धीमी गति से वाहन चलाने और फॉग लाइट का उपयोग करने की अपील की है ताकि किसी भी दुर्घटना से बचा जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *