कोरबा में मिली विधवा की खून से लथपथ लाश:मजदूरी करने आई थी, आंख-चेहरे पर चोट के निशान; भाई के साले पर हत्या का शक

कोरबा जिले के ग्राम लैंगी में एक विधवा महिला की खून से लथपथ लाश मिली है। मृतका कंचन बाई (45) पिछले 1 महीने से मकान निर्माण का काम कर रही थी, सोमवार सुबह उसी मकान में शव मिला है। पसान थाना क्षेत्र का मामला है, ग्रामीणों ने बताया कि महिला अपने बड़े भाई के साले के साथ यहां आई थी, घटना के बाद वह गायब है। मृतक के चेहरे में चोट के निशान भी मिले है, पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। ग्राम लैंगी निवासी धिरन धनुहार (60) के यहां मकान बन रहा है, कई मजदूर पिछले 1 महीने से घर बनाने में जुटे थे, जिस दिन महिला की लाश मिली है उस दिन काम पर कोई नहीं आया था।​​​​​​​ ग्रामीणों ने देखी लाश घटना वाले दिन मकान मालिक धिरन अपने परिवार के साथ रविवार को कहीं चला गया था और कंचन बाई अकेली घर में सो रही थी। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने धिरन के घर में कंचन बाई की खून से लतपथ लाश देखी। मजदूरी करके जीवनयापन करती थी महिला मृतका कंचन बाई अगरिया कोटमर्रा की रहने वाली है। वह घर में अकेली रहती थी उसके पति की मौत हो गई थी और बच्चे नहीं है। मजदूरी करके जीवनयापन करती थी, काम के सिलसिले में ही महिला लैंगी गांव गई थी, वहां रहकर मकान निर्माण का काम कर रही थी।​​​​​​​ फॉरेंसिक टीम कर रही जांच घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. सत्यजीत कोसरिया और वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. राजश्री की टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। आंख के पास गंभीर चोट के निशान जांच में मृतका के आंख के पास गंभीर चोट के निशान मिले, जिससे खून बह रहा था। थाना प्रभारी श्रवण कुमार विश्वकर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की जांच कर रही है। हत्या की आशंका पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। बड़े भाई के साले पर शक ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी कि महिला के बड़े भाई का साला अर्जुन जो एक राजमिस्त्री का काम करता है, महिला 8 फरवरी को अर्जुन के साथ काम करने लैंगी आई थी, जहां दोनों एक ही स्थान पर ठहरे हुए थे। घटना के बाद से साला गायब तीन माह पहले कंचन अपने भाई दिलीप के घर दानीकुंडी गई थी। जहां बड़े भाई का साला अर्जुन भी पहुंचा हुआ था। घटना के बाद से अर्जुन गायब है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। ……………………………………………. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… पत्थर से सिर कुचलकर हत्या…लहूलुहान मिली शख्स की लाश:कोरबा के सागौन बाड़ी में राहगीरों ने देखा; डॉग-स्क्वायड, फोरेंसिक की टीम कर रही जांच छत्तीसगढ़ के कोरबा में पत्थर से कुचलकर एक शख्स की हत्या कर दी गई है। उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम भैसमा के साप्ताहिक बाजार के पास आज (गुरुवार) सुबह सागौन बाड़ी में राहगीरों ने एक लाश पड़ी देखी। हत्या की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई।​​​​​​​ पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *