रुद्रेश्वर घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने किया पवित्र स्नान:धमतरी में माघ पूर्णिमा पर विशेष पूजा अर्चना, बड़ी संख्या में पहुंचे भक्त

छत्तीसगढ़ के धमतरी में माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। प्रदेश के इस प्रमुख शिवालय में हजारों श्रद्धालुओं ने महानदी के पवित्र जल में स्नान कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। हजारों सालों के इतिहास को समेटे महानदी तट पर स्थित रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें लगीं। श्रद्धालुओं ने जहां महादेव को जलाभिषेक किया, वहीं सूर्य देव को अर्घ्य भी प्रदान किया। इस दौरान आसपास के गांवों से आए लोगों ने परंपरागत रूप से डांग और आंगा देव की मूर्तियों का भी पवित्र स्नान कराया। माघ पूर्णिमा के इस विशेष अवसर पर दोपहर में भव्य मेले का भी आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखने का भी माध्यम बना।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *