शिवपुरी में ट्रक की टक्कर से एक की मौत:बाइक सवार और राहगीर घायल, कुल्हाड़ी गांव के पास हादसा

शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ। कुल्हाड़ी गांव के पास धनपाल होटल के नजदीक हाईवे रोड पर एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दूसरा युवक और सड़क किनारे पैदल चल रहा एक राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, यह घटना शुक्रवार 6 फरवरी की शाम करीब 7:40 बजे हुई। कुल्हाड़ी से बदरवास की ओर जा रही मोटरसाइकिल (क्रमांक एमपी 67 एमजी 3101) को शिवपुरी की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान, सड़क किनारे पैदल चल रहे देवेंद्र पुत्र विसन परिहार (निवासी कुल्हाड़ी) भी ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गए। हादसे में बाइक सवार कमल सिंह जाटव (36 वर्ष), निवासी घुरवार कला, थाना नईसराय, जिला अशोकनगर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हरवीर जाटव और देवेंद्र पुत्र विसन परिहार (निवासी कुल्हाड़ी) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद, ग्रामीणों ने तत्काल एम्बुलेंस बुलाकर तीनों घायलों को कोलारस अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद, गंभीर रूप से घायल हरवीर जाटव और देवेंद्र को शिवपुरी रेफर कर दिया गया। कोलारस अस्पताल में डॉक्टरों ने कमल सिंह को मृत घोषित कर दिया था। सूचना मिलने पर कोलारस पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *