कोडरमा में ससुराल वालों ने किया प्रताड़ित:दो बेटियां होने से नाराज थे ससुराल वाले, पति मांग रहा था बाइक, करता था पिटाई

झारखंड के कोडरमा जिले में एक महिला को ससुराल वालों ने इतना प्रताड़ित किया कि उसे अस्पताल में एडमिट होना पड़ा। मामला अब प्रकाश में आया है। जानकारी के मुताबिक प्रियंका कुमारी की शादी 2018 में गिरिडीह के कुलगो गांव निवासी देवेंद्र शर्मा से हुई थी। शादी के बाद से ही पति दहेज में मोटरसाइकिल की मांग को लेकर प्रताड़ित कर रहा था। स्थिति तब और गंभीर हो गई जब प्रियंका ने 2020 में पहली बेटी और 2021 में दूसरी बेटी को जन्म दिया। इसके बाद पति और सास द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा। मामला पंचायत तक पहुंचा, लेकिन ससुराल पक्ष के व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया। अंतत: पीड़िता के परिजनों ने डुमरी थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद कुछ समय तक मामला शांत रहा। बीते एक सप्ताह में फिर बदला व्यवहार हालांकि, पिछले एक सप्ताह से स्थिति फिर बिगड़ गई। पति और सास ने प्रियंका को एक कमरे में बंद कर बुरी तरह पीटा। घायल अवस्था में उसने किसी तरह मायके में सूचना दी। जब उसका भाई बचाने पहुंचा, तो पति ने उससे भी झगड़ा किया। प्रियंका और उसका भाई किसी तरह जान बचाकर सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है। अब मायके वालों को दे रहे धमकी वर्तमान में प्रियंका के मायके लौटने के बाद उसके पति देवेंद्र शर्मा उसके पिता को धमकियां दे रहे हैं और प्रियंका को वापस ससुराल भेजने की मांग कर रहे हैं। पीड़िता ने कहा कि वह न्याय की मांग करेगी और कोडरमा थाने में इस मामले की शिकायत दर्ज कराएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *