करौली में 5 हजार का इनामी तस्कर गिरफ्तार:एनडीपीएस एक्ट मामले में वांछित आरोपी ‘ऑपरेशन शिकंजा’ के तहत पकड़ा गया

करौली पुलिस ने ‘ऑपरेशन शिकंजा’ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 हजार रुपए के इनामी तस्कर को गिरफ्तार किया है। समीर खान एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में लंबे समय से वांछित था। उसे करौली बस स्टैंड से पकड़ा गया। थाना सदर करौली के थानाधिकारी यदुवीर सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने समीर खान (24) पुत्र रईस खान को गिरफ्तार किया। वह नौचौकिया मोहल्ला, जामा मस्जिद के पास, करौली का निवासी है। पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने उसकी गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस के अनुसार समीर खान अवैध स्मैक रखने और उसके परिवहन से जुड़े एक मामले में वांछित था। इसी प्रकरण में पहले एक अन्य आरोपी को स्मैक और बिना नंबर की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया था। उस समय की जांच में समीर खान की संलिप्तता सामने आई थी, जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज के निर्देश और जिला पुलिस अधीक्षक के आदेश पर चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत थाना अधिकारी यदुवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस अब आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *