भरतपुर में बोर्ड पर कालिख-पोतने से नाराज लोगों की चेतावनी:आरोपियों को पकड़ने के लिए 24 घंटे का समय दिया; CCTV लगाने की मांग

भरतपुर के लुधावई गांव के पास लगे समाज के बोर्ड पर कुछ असामाजिक तत्वों ने कालिख लगा दी। जैसे ही लोगों को इसके बारे में पता लगा तभी समाज के लोग मौके पर इकट्ठे हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंची। जिसके वहां लगे बोर्ड को हटवाया गया और दूसरा बोर्ड लगाया गया। समाज के लोगों ने इस काम को करने वाले आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस को 24 घंटे का समय दिया है। सेवर थाना अधिकारी सतीश चंद ने बताया कि लुधावई गांव के बाहर एक लोहे का बोर्ड लगा हुआ था। शब्द मिटने से लोगों में आक्रोश बोर्ड पर जो लिखावट थी उस पर किसी ने काली स्याही की स्प्रे लगा दी। जिससे कुछ शब्द मिट गए। मौके पर सभी समाज के लोग इकट्ठे हुए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। सभी लोगों की सहमति से बोर्ड को दोबारा से पेंट कर वापस लिखवाया गया है। मौके पर शांति है। सभी समाज के लोग शांति बनाए हुए हैं। भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष प्रवीण कबीर ने बताया कि करीब 10 दिन पहले लुधावई गांव के समाज के युवाओं ने बोर्ड लगाया था। कल रात को किसी असामाजिक तत्व ने बोर्ड पर कालिख लगा दी। पुलिस के सामने रखी तीन मांगे जैसे ही ग्रामीणों को इस घटना का पता लगा तो, सभी समाज के लोग मौके पर इकट्ठे हुए। पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। समाज के लोगों ने प्रशासन के सामने तीन मांगे रखी जिसमें पहली मांग है कि तुरंत प्रभाव से बोर्ड को बदला जाए। प्रशासन ने तुरंत बोर्ड को बदलवा दिया। दूसरी मांग है कि इस घटना को अंजाम देने वाले अपराधी की जल्द से जल्द गिरफ्तार हो। इसके लिए पुलिस को 24 घंटे का समय दिया गया है। तीसरी मांग है कि यहां पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाए। जिससे यह घटना दोबारा न हो सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *