सीएम, डिप्टी सीएम, मंत्री व एक्टर आएंगे आज:मई में इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस भारत में होगी, जिसमें 97 देशों की भागीदारी रहेगी

अलवर में रविवार सुबह साढ़े 5 बजे से इंटरनेशनल अलवर टाइगर हॉफ मैराथन में भाग लेने के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, डिप्टसी सीएम दिया कुमारी, एक्टर रणदीप हुड्डा सहित कई मंत्रीगण शनिवार रात पहुंचेंगे। मैराथन से एक दिन पहले शनिवार सुबह अलवर में देश के 58 टाइगर रिजर्व फॉरेस्ट मुख्य वन जीव प्रतिपालक व सीसीएफ सहित अन्य अधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव व वन मंत्री संजय शर्मा के साथ बाघ व चीता के संरक्षण के पहलुओं पर चर्चा की। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि मई के महीने में भारत में इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस होगा। जिसमें 97 देशों की भागीदारी होगी। उसकी तैयारी भी देश में शुरू हो गई हैं। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने बताया कि बड़ी पॉलिसी बैठक अलवर में हुई है। यही नहीं वित्त मंत्री ने घोषणा की है कि मई में भारत में इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस का आयोजन होगा। 97 देशों के बिग कैट के कंजर्वेशन सहित अन्य तैयारी शुरू हो गई। कई तरह की पॉलिसी पर अलवर में चर्चा हुई है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में सतपुड़ा में रीलोकेशन का काम हुआ है। पीलीभीत में गांवों के बीच अच्छा माहौल बना। सुंदर वन में कंजर्वेशन का काम हुआ है। बांदीपुर, मदुमलाई, वायनाड में अच्छा काम हुआ है। बढ़ती टाइगर की संख्या भी चुनौती है। जिम कार्बेट व सवाईमाधेपुर में नई चुनौतियां हैं। बिहार में टाइगर रिजर्व अच्छा है। पूरे यूपी में टाइगर के अलग-अलग मसले हैं। सतकोसिया, बक्शा बंगाल में नया विषय है। यहां पॉलिसी गाइडलाइन का रिव्यू होगा। देश में जोन के हिसाब से चुनौतियां बननी चाहिए। चारों ग्रुप के हिसाब से स्कीम का रिव्यू होगा। नॉलेज बेस इंस्टी्यूशन का एनटीसीए के साथ बेस्ट कॉर्डिनेशन होना चाहिए। 85 हजार वर्गकिलोमीटर कोर व बफर एरिया की जिममेदार हमारे पास है। ये टाइगर तक सीमित नहीं है। वाटर स्टोरेज, रिकवरी, फ्रंटलाइन स्टाफ वेलफेयर, रेपिड रिस्पोंस को पॉलिसी व गाइलाइन से कंडक्ट करना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *