अमृतसर में बेकाबू जीप ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर:बुजुर्ग दंपती घायल, कार घिसटती हुई सड़क के पार जा पहुंची

अमृतसर में एक तेज रफ्तार एक जीप ने सड़क पर खड़े कई वाहनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक बुजुर्ग दंपती घायल हो गया, जबकि एक ऑटो रिक्शा और कई कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के संबंध में, पीड़ित कार मालिक रिषभ सेठी ने बताया कि उन्होंने अपनी कार सड़क किनारे खड़ी की थी। कुछ देर बाद ढिल्लों कार वॉशिंग सेंटर का एक कर्मचारी तेज गति से जीप चलाता हुआ आया। जीप ने सबसे पहले सड़क किनारे खड़े बुजुर्ग दंपती को टक्कर मारी। टक्कर से सड़क के दूसरी पार पहुंची कार इसके बाद जीप ने एक ऑटो रिक्शा और फिर रिषभ की खड़ी कार को भी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रिषभ की कार घिसटती हुई सड़क के पार जा पहुंची। हालांकि, इस घटना में किसी की जान नहीं गई, लेकिन वाहनों को भारी नुकसान हुआ है। यह पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें जीप की तेज रफ्तार स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। हादसे के बाद जीप में सवार दो लोग मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ जल्द ही कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *