फाजिल्का में 5 वर्षीय बच्चे से मोबाइल छीना:आरोपी पहले खिड़की से झांका; फिर घर में घुसा, मां पड़ोस में गई थी

फाजिल्का जिले में एक बच्चे से छीना-छपटी का मामल सामने आया है। घटना सुंदर नगर की है जहां, एक युवक घर में घुसकर मोबाइल चला रहे बच्चे से फोन छीनकर फरार हो गया। हालांकि आरोपी की तस्वीर सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसमें वह घर से निकलता दिखाई दे रहा है। परिजनों ने पुलिस को मामले की शिकायत दी है। स्थानीय निवासी साहिल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सुंदर नगर की गली नंबर-1 में दिन-दहाड़े यह घटना हुई है। घर के अंदर 5 वर्षीय बच्चा मोबाइल में कुछ देख रहा था। तभी एक युवक ने खिड़की से बच्चे को देखा। इसके बाद वह घर में घुसकर बच्चे के हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गया। बच्चे की मां पड़ोस में गई थी साहिल ने बताया कि जिस समय यह वारदात हुई उस समय बच्चे की मां पड़ोस में गई हुई थी। घर के अन्य सदस्य अपने कामों में व्यस्त थे। साहिल ने बताया कि पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी युवक घर से बाहर निकलता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस ने मोबाइल की डिटेल मांगी परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने परिजनों से चोरी हुए मोबाइल के IMEI नंबर व अन्य डिटेल मांगी हैं। फिलहाल मामले की पुलिस जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *