फाजिल्का के अस्पताल में मरीज का हाई वोल्टेज ड्रामा:गाली-गलौज के बाद आईवी स्टैंड से मारपीट, पुलिस ने संभाली कमान

पंजाब के फाजिल्का जिले के सरकारी अस्पताल में एक मरीज के व्यवहार से तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। अस्पताल में लड़ाई-झगड़े के कारण भर्ती अलग-अलग पक्षों के मरीजों में से एक ने अन्य मरीजों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। स्थिति तब और गंभीर हो गई, जब मरीजों ने आपस में झगड़ने के लिए वार्ड में रखे आई वी स्टैंड उठा लिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पीसीआर पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही वार्ड में तनावपूर्ण माहौल बन चुका था। सुरक्षा कारणों से वार्ड करवाया खाली मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और सुरक्षा कारणों से वार्ड को खाली करवा दिया। अस्पताल प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वार्ड में भर्ती अन्य मरीजों को दूसरे वार्ड में स्थानांतरित कर दिया, जिससे आगे किसी विवाद की स्थिति न बने। डॉक्टरों ने विवाद के बाद किया इलाज डॉक्टरों ने विवाद के बावजूद सभी मरीजों का समुचित इलाज सुनिश्चित किया। घटना ने अस्पताल सुरक्षा व्यवस्था की आवश्यकता को भी उजागर किया है, जहां मरीजों की सुरक्षा और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखना अत्यंत महत्वपूर्ण है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *