बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर दीं प्रस्तुतियां:अतिथियों और अभिभावकों ने की सराहना, बच्चों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित

डीग जिले के पीएम श्री गवर्नमेंट अपर प्राइमरी स्कूल कुंडा भगवान दास में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता लखपत गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। पार्षद धर्मवीर शर्मा विशिष्ट अतिथि थे। स्कूल के भामाशाह किशोर सक्सेना सहित अन्य अतिथियों का भी स्कूल प्रशासन ने सम्मान किया। वार्षिक उत्सव के दौरान स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुतियां दीं, जिनकी अतिथियों और अभिभावकों ने सराहना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हेडमास्टर गंगाराम लवानिया ने कहा कि उनका सपना विद्यालय को नंबर वन बनाना था। उन्होंने विद्यालय की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सपना साकार होता दिख रहा है। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान बच्चों को पुरस्कार भी वितरित किए गए। अतिथियों ने स्कूल की व्यवस्थाओं की प्रशंसा की। मुख्य अतिथि लखपत गुर्जर, अध्यक्ष गोपाल प्रसाद शर्मा, विशिष्ट अतिथि पार्षद प्रतिनिधि धर्मवीर शर्मा और भारतेन्द्रु लवानिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। प्रधानाचार्य गंगाराम लवानिया ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और विद्यालय का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *