जिला कलेक्टर ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं:रोशंदा में रात्रि चौपाल में हुआ त्वरित समाधान

ग्रामीण जनों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए शुक्रवार को बूंदी के हिंडोली उपखंड के रोशंदा गांव में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा ने ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं और कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर उन्हें राहत प्रदान की। चौपाल में ग्रामीणों ने बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रधानमंत्री आवास स्वीकृति, ग्रेवल सड़क निर्माण, चिकित्सा सुविधा और रास्ते से अतिक्रमण हटाने जैसी विभिन्न समस्याएं जिला कलक्टर के समक्ष रखीं। जिला कलेक्टर ने प्रत्येक ग्रामीण की समस्या को धैर्यपूर्वक सुना। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। गोदारा ने अधिकारियों से कहा कि ग्रामीणों की वाजिब समस्याओं का यथासंभव मौके पर ही समाधान किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करने पर जोर दिया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामकिशोर मीणा, हिंडोली उपखंड अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *