5 जिलों के 5 हजार लोग परिचय सम्मेलन में पहुंचे:खरगोन में नामदेव समाज का परिचय सम्मेलन; 15 रिश्तों पर बात बढ़ी

खरगोन जिले के कसरावद में निमाड़ मालवा नामदेव दर्जी समाज का सामूहिक विवाह एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान 6 नवयुगल विवाह बंधन में बंधे। मंच से 50 युवक-युवतियों ने अपना परिचय दिया, जिसके बाद 15 रिश्तों पर आगे चर्चा बढ़ी। शनिवार को सुबह 9 बजे बस स्टैंड से संत नामदेवजी के चित्र को रथ में विराजित कर दूल्हों की शोभायात्रा निकाली गई। इसमें ढोल-ताशे और डीजे शामिल थे। खरगोन, खंडवा, बड़वानी, धार और इंदौर सहित पांच जिलों से लगभग 5 हजार समाजजन इस समारोह में शामिल हुए। विधायक सचिन यादव और राजेंद्र यादव ने भी उपस्थित होकर वर-वधू को बधाई दी। विवाह समिति के अध्यक्ष नरेंद्र नामदेव (धामनोद), संयोजक संतोष मंडवाल, कोषाध्यक्ष कमल नामदेव (कसरावद), सचिव महादेव नामदेव (पेटलावद) और जयंत नामदेव (केली) ने बताया कि सामूहिक विवाह का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता स्थापित करना और अनावश्यक खर्चों तथा कर्ज से बचाना है। गायत्री परिवार कसरावद के आचार्य हरेसिंह मंडलोई और रामजी पाटीदार ने विवाह संस्कार संपन्न कराए। कन्यादान के रूप में समिति ने नवविवाहित जोड़ों को 21 हजार रुपए का गृहस्थी का सामान भेंट किया। इसके अतिरिक्त, 40 समाजसेवी और दानदाताओं ने फ्रिज, गंगाल, पंखे, कुकर, मिक्सर सहित अन्य घरेलू सामान कन्यादान में दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *