केंद्रीय बजट विकसित भारत के संकल्पों को साकार करेगा:सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने बजट को मोदी का विजन का बताया

पूर्व केंद्रीय मंत्री और मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने केंद्रीय बजट को ‘विकसित भारत’ के संकल्पों को साकार करने वाला बताया है। उन्होंने शनिवार को नरसिंहपुर स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित एक प्रेसवार्ता में यह बात कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट देश को विकसित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कुलस्ते ने वित्त मंत्री द्वारा लगातार नौवीं बार बजट प्रस्तुत किए जाने को भारतीय संसदीय इतिहास का गौरवशाली क्षण बताया। सांसद कुलस्ते के अनुसार, वर्ष 2026-27 का यह बजट युवा, महिला, किसान और श्रमिक वर्ग को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। इसका मूल उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘आत्मनिर्भर भारत’ की परिकल्पना को सशक्त बनाना है। बजट में देश की आंतरिक आवश्यकताओं के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रतिस्पर्धा को ध्यान में रखते हुए सभी क्षेत्रों के लिए ठोस प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने बताया कि यह बजट वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है। देश की पहली प्राथमिकता विकास है, जिससे समाज का हर वर्ग प्रगति कर सके। इसी दृष्टिकोण से किसान, मजदूर, महिलाएं, युवा और सभी वर्गों को समान प्राथमिकता दी गई है। कुलस्ते ने जानकारी दी कि बजट में आधारभूत संरचना पर विशेष जोर दिया गया है। सड़क, रेल, हवाई अड्डे, कनेक्टिविटी, ट्रांसपोर्टेशन और शिपिंग जैसे प्रमुख क्षेत्रों को तेजी से आगे बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया गया है। इससे देश की आर्थिक गति को मजबूती मिलेगी और हर सेक्टर का समग्र विकास सुनिश्चित होगा। कांग्रेस देश की आवश्यकताओं को नहीं समझ पाई सांसद कुलस्ते ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्षों तक शासन करने के बावजूद कांग्रेस देश की आवश्यकताओं को नहीं समझ पाई। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की वास्तविक परिस्थितियों को समझकर भारत को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का श्रेय दिया। आज भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *