CM, डिप्टी सीएम और एक्टर रणदीप हुड्डा अलवर आएंगे आज:मई में इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस भारत में होगी, 97 देशों की रहेगी भागीदारी

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और एक्टर रणदीप हुड्डा शनिवार रात को अलवर पहुंचेंगे। वे रविवार सुबह 5:30 बजे इंटरनेशनल अलवर टाइगर हाफ मैराथन में हिस्सा लेंगे। शनिवार सुबह केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और वन मंत्री संजय शर्मा ने बाघ और चीता संरक्षण के पहलुओं पर चर्चा की। इस चर्चा के दौरान देश भर के 58 टाइगर रिजर्व के अधिकारी, मुख्य वन्यजीव वार्डन और मुख्य वन संरक्षक (CCF) शामिल थे। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने बताया- अलवर में एक बड़ी पॉलिसी मीटिंग हुई। इसके अलावा, वित्त मंत्री ने घोषणा की कि मई में इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस भारत में होगा। 97 भाग लेने वाले देशों के साथ, बिग कैट के कंजर्वेशन से जुड़ी तैयारियां शुरू हो गई हैं। अलवर में हुई मीटिंग में कई पॉलिसी पर चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री ने कहा- देश में सतपुड़ा में रीलोकेशन का काम हुआ है। पीलीभीत में गांवों के बीच अच्छा माहौल बना। सुंदर वन में कंजर्वेशन का काम हुआ है। बांदीपुर, मदुमलाई, वायनाड में अच्छा काम हुआ है। बढ़ती टाइगर की संख्या भी चुनौती है। जिम कार्बेट और सवाईमाधेपुर में नई चुनौतियां हैं। बिहार में टाइगर रिजर्व अच्छा है। पूरे यूपी में टाइगर के अलग-अलग मसले हैं। सतकोसिया, बक्शा बंगाल में नया विषय है। यहां पॉलिसी गाइडलाइन का रिव्यू होगा। देश में जोन के हिसाब से चुनौतियां बननी चाहिए। चारों ग्रुप के हिसाब से स्कीम का रिव्यू होगा। नॉलेज बेस इंस्टी्यूशन का एनटीसीए के साथ बेस्ट कॉर्डिनेशन होना चाहिए। 85 हजार वर्गकिलोमीटर कोर व बफर एरिया की जिममेदार हमारे पास है। ये टाइगर तक सीमित नहीं है। वाटर स्टोरेज, रिकवरी, फ्रंटलाइन स्टाफ वेलफेयर, रेपिड रिस्पोंस को पॉलिसी व गाइलाइन से कंडक्ट करना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *