नाथद्वारा में दो दिवसीय ब्रजभाषा पाटोत्सव 8 से:साहित्य मंडल देशभर की 103 प्रतिभाओं का करेगा सम्मान, मानद उपाधियां भी मिलेंगी

साहित्य मंडल श्रीनाथद्वारा की ओर से 8 और 9 फरवरी 2026 को भगवती प्रसाद देवपुरा सभागार में दो दिवसीय पाटोत्सव ब्रजभाषा समारोह का आयोजन किया जाएगा। संस्था के प्रधानमंत्री श्याम प्रकाश देवपुरा ने बताया कि समारोह के विभिन्न सत्रों में ‘ब्रजभाषा उपनिषद’ के अंतर्गत विद्वानों द्वारा भक्ति कालीन कवियों के काव्य में निहित दर्शन पर व्याख्यान एवं वैचारिक मंथन होगा। पहले सत्र में भक्त कवि कुंभनदास के काव्य में दर्शन विषय पर वृंदावन के गोपालकृष्ण दुबे, सूरदास के काव्य में दर्शन पर ब्रजभूषण चतुर्वेदी ‘दीपक’, गोविंद दास के काव्य में दर्शन पर भरतपुर के हरिओम ‘हरि’ और नंददास के काव्य में दर्शन पर राया-मथुरा की संतोष ‘ऋचा’ अपने विचार प्रस्तुत करेंगी। द्वितीय सत्र में छीत स्वामी के काव्य में दर्शन पर सुरेश कुमार शर्मा, परमानंददास के काव्य में दर्शन पर श्रीकृष्ण शरद, चतुर्भुज दास के काव्य में दर्शन पर नरेन्द्र निर्मल और श्रीकृष्णदास के काव्य में दर्शन पर सत्येन्द्र यादव व्याख्यान देंगे। समारोह में ब्रजभाषा कवि सम्मेलन, पुस्तकों का लोकार्पण और 103 साहित्यकारों, पत्रकारों और प्रतिभावान स्टूडेंट्स को अलंकरण एवं मानद उपाधियों से सम्मानित किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *