अबोहर में नकली बैग बेचने वाला अरेस्ट:ब्रांडेड कंपनी का लोगो लगाया, पुलिस ने जब्त किए 150 कैरिंग बैग, 60 लेडीज पर्स

अबोहर में सिटी वन पुलिस ने एक बैग निर्माता को गिरफ्तार किया है। उस पर अंतरराष्ट्रीय ब्रांडेड कंपनियों के नकली लोगो लगाकर बैग बाजार में बेचने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी के पास से लाखों रुपए के नकली बैग जब्त किए हैं। यह कार्रवाई दिल्ली स्थित एक कंपनी के अधिकारी की शिकायत पर की गई। न्यू दिल्ली के कोटला मुबारकपुर साउथ एवेन्यू निवासी विजय चौधरी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि गिन्नी वर्सेक, एसएएलआर माइकल क्रॉस स्विट्जरलैंड और जे. चू लिमिटेड जैसी कंपनियां विश्व स्तर पर उत्पाद बनाती हैं। कुछ लोग इन कंपनियों के नकली लोगो का इस्तेमाल कर जाली सामान तैयार कर बेच रहे हैं, जिससे कंपनियों को भारी नुकसान हो रहा है। शिकायत में अबोहर के कृष्णा नगरी स्थित बब्बू दक्ष बैग हाउस का नाम भी शामिल था, जो कथित तौर पर नकली माल बेचकर कंपनियों को नुकसान पहुंचा रहा था। पुलिस ने दुकान पर छापा मारा और दुकानदार को 150 कैरिंग बैग तथा 60 लेडीज पर्स के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट की धारा 63 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है ताकि इस गोरखधंधे में शामिल अन्य लोगों का पता लगाया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *