दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे:कोटा-बूंदी के 80 किमी मार्ग में ट्रैफिक शुरू, 20 किमी दूरी घटेगी, 40 मिनट कम लगेंगे

बहुप्रतिक्षित दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के काेटा और बूंदी से निकल रहे हाइवे के 80 किलाेमीटर गाेपालपुरा से लबान तक के मार्ग काे साेमवार काे एनएचएआई ने आमजनता के लिए खाेल दिया। इसके शुरू हाेने से अब ये 80 किलाेमीटर का रास्ता महज 50 मिनट में तय हाे जाएगा, जबकि इससे पहले गोपालपुरा से लबान पहुंचने में करीब 100 किमी का रास्ता तय करना पड़ता था। वाया कोटा होकर जाने में 1 घंटे 30 मिनट लगते थे। अब 20 किमी की दूरी कम होगी और 40 मिनट का समय भी कम लगेगा। इस एक्सप्रेस-वे पर चेचट से मुंबई की ओर ट्रैफिक पहले से चल रहा था और अब दिल्ली की तरफ भी खुल गया है। हालांकि काेटा से सीधा दिल्ली के लिए अभी कम से कम 2 माह और इंतजार करना हाेगा। लबान से सवाई माधाेपुर के बीच पड़ने वाले पैकेज नंबर 10 में मुई से हरदेवगंज के बीच सड़क पर लाइनिंग, रिपेयरिंग, बैरेकेडिंग व फिनिशिंग का कार्य बाकी है। ये 28 किमी का टुकड़ा भी पूरा हाे जाने के बाद काेटा से दिल्ली की जाे दूरी 7.30 घंटे में पूरी हाेती है वाे मात्र 5 घंटे में पूरी हाे जाएगी। भारतमाला प्राेजेक्ट के दाैरान सबसे बड़ी 8 लेन टनल काेटा-दरा के बीच बन रही है। ये टनल 4.9 किलाेमीटर लंबी और 8 लेन की है। अभी टनल का कार्य निर्माण चल रहा है। अभी तक इसका 70 फीसदी निर्माण कार्य 3500 मीटर का पूरा हुआ है। टनल के दाेनाें और करीब 200-200 मीटर की खुदाई बाकी है। टनल का पूरा बनकर तैयार हाेने में अगले साल अक्टूबर तक का समय लगेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *