चक्रधरपुर में पिकअप वैन पलटी, सीआरपीएफ के 8 जवान घायल:नक्सल विरोधी अभियान में जा रहे थे जवान, 6 रेलवे अस्पताल रेफर

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में बुधवार को सीआरपीएफ 60 बटालियन के जवानों से भरी एक पिकअप वैन पलट गई। हादसे में 8 जवान घासल हो गए। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद इनमें से 6 जवानों को रेलवे हॉस्पिटल भेजा गया। जंगल में घुसते वक्त वैन असंतुलित होकर पलट गई और यह हादसा हुआ। सीआरपीएफ के 12 जवान नक्सल विरोधी अभियान एलआरपी के लिए सोनुआ थाना क्षेत्र के पोड़ाहाट जंगल की ओर पिकअप वैन से जा रहे थे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वैन पलट गई। इससे वाहन में सवार 8 जवान गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायल जवानों को इलाज के लिए पहले सोनुआ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से गंभीर रूप से घायल छह जवानों को बेहतर इलाज के लिए चक्रधरपुर के रेलवे अस्पताल रेफर कर दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *