इंदौर में ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले 2 पकड़ाए:13.30 ग्राम जब्त की, जल्दी पैसा कमाने के लिए महंगे दामों में बेचते थे

हीरा नगर पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ दो बदमाशों को पकड़ा। उनके पास से 13.30 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की, जिसकी कीमत करीब 2 लाख रुपए है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर और भी जानकारी निकाल रही है। शुक्रवार को हीरा नगर पुलिस की टीम इलाके में भ्रमण कर रही थी। इस दौरान संदिग्धों को चेक किया जा रहा था। आदित्य गेटवे बिल्डिंग के पीछे नाले के पास एमआर-10 रोड पर पुलिस की टीम पहुंची, जहां पर दो युवक संदिग्ध हालत में बाइक पर खड़े दिखे। पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने लगे तो पुलिस ने उन्हें घेराबंदी कर पकड़ा। उनका नाम पूछने पर एक ने रोहन कदम (24) निवासी भाग्यलक्ष्मी कॉलोनी और दूसरे ने गोपाल उर्फ दीपक अहिरवार (23) निवासी हीरानगर होना बताया। उनकी तलाशी ली तो उनके पास थैली में ब्राउन शुगर मिली। जिसका वजन 13.30 ग्राम थैली सहित मिला। जिसकी कीमत करीब 2 लाख रुपए है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया और आगामी कार्र‌वाई कर रही है। पूछताछ में सामने आया है कि दोनों नशे की लत पूरी करने और जल्दी पैसा कमाने की नियम से सस्ते दामों में खरीदकर महंगे दामों में बेचते थे। दोनों शातिर बदमाश है, इन पर पूर्व में भी कई अपराध दर्ज है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *